पंजाब-हरियाणा मंे बारिश, कई जिलों में ओले भी गिरे, आज भी ऐसे ही आसार
राजधानी हरियाणा | पंजाब-हरियाणा के अधिकतर जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। िसरसा, जींद व सोनीपत के कुछ इलाकों में अोले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम में बदलाव से दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया है। अम्बाला में यह 22 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, 12-13 मार्च को भी कुछ इलाकों मंे बारिश हो सकती है। 12 को कहीं-कहीं अोले भी गिर सकते हैं।