जिस घर में काम कर रहा था राजमिस्री, उन्हीं की नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया
नारायणगढ़ | यमुनानगर के गांव महमदपुर का जसविन्द्र जिस घर में राज मिस्त्री का काम कर रहा था, उन्हीं की नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया। घर से सोने चांदी के आभूषण और दो लाख भी गायब हैं। लड़की के युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी व उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके मकान की रिपेयर का काम चल रहा है। गांव महमदपुर का जसविन्द्र राज मिस्त्री का काम कर रहा है। 6 मार्च की रात को उनकी बेटी व परिवार के अन्य सदस्य सोए हुए थे। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो उसकी बेटी गायब थी। घर से चांदी के दो माथे के टीके, दो गले के हार, दो अंगूठी लेडिस और चार अंगूठी जेन्टस, चांदी की दो पाजेब व करीब दो लाख रुपए गायब थे। उस दिन के बाद से राज मिस्त्री भी नहीं आया। जब उसके घर जाकर पता किया तो परिवार के सभी सदस्य गायब मिले हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जसविन्द्र उनकी बेटी को बहला फुसला कर कहीं ले गया है।