134ए में एडमिशन के लिए फर्जी आय प्रमाण पत्र बनने पर लगे राेक : फेडरेशन
अम्बाला | प्राइवेट स्कूल फेडरेशन का जिला प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. कुलभूषण शर्मा और जिलाध्यक्ष प्रो. एएस महाजन की अध्यक्षता में डीसी अशोक कुमार शर्मा से मिला। महाजन ने डीसी से सभी प्रतिभागियों के लिए प्रमाणपत्र जारी करने की गुजारिश की। डीसी ने प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया। महाजन और विशाल चुघ ने डीसी को बताया कि 134ए के तहत कुछ अभिभावक आय का झूठा हलफनामा देकर फर्जी प्रमाण पत्र बनाते हैं। जिस कारण सही पात्र विद्यार्थी का चयन नहीं हो पाता। डीसी ने आश्वासन दिया कि जो भी अधिकारी प्रमाण पत्र बनाता है उसे इस बारे निर्देश देंगे कि गलत प्रमाण पत्र जारी न हो। एसोसिएशन गलत आय का गलत प्रमाण पत्र के जो सबूत देती है उसकी जांच करानी चाहिए।