रविंद्र नरवाल बने अनुसूचित जाति अध्यापक संघ के जिला प्रधान
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ अम्बाला की एक बैठक डॉ. बीआर अम्बेडकर भवन साहा में हुई। वरिष्ठ सदस्य जगदीश चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य पर्यवेक्षक चंद्रमोहन की देखरेख में जिला इकाई के त्रिवर्षीय 2020-23 चुनाव हुए। चुनाव सर्वसम्मति से हुए। मौके पर कमल किशोर, दविन्द्र नूनवाल, जगदीश चंद्र, गुरमेल सिंह, राम मूर्ति दास, रविन्द्र नरवाल, अनिल कुमार, निर्मल सिंह, भूपिंद्र सिंह, रवि कुमार, सुशील कुमार, संजीव कुमार, लहरी सिंह, जसबीर सिंह, संदीप कुमार, सोम नाथ, सुरजन सिंह, दिनेश कमल, सुभाष चन्द्र, राजेश कुमार, अमन कुमार, विरेंदर कुमार, निर्मल सिंह,अरविंद कमल,राजेश कुमार, बृजमोहन उपस्थित रहे।
ये चुने पदाधिकारी
प्रधान - रविन्द्र नरवाल
सचिव - सुभाष चन्द्र
वरिष्ठ उपप्रधान - निर्मल सिंह
उपप्रधान- अनिल कुमार
कोषाध्यक्ष- विरेंदर कुमार
संगठन सचिव- निर्मल केसरी
प्रेस सचिव- राम जगत
सह सचिव- सुरजन राम
ऑडिटर -संदीप कुमार
सलाहकार- सोम नाथ
राज्य कार्यकारिणी सदस्य
बलविंद्र सिंह व मोहन परोचा।