नेम स्लिप गेम में रीना चाेपड़ा और कार्ड्स में शिवानी गोयल रहीं विनर
डिसेंट किटी ग्रुप की महिलाओं ने होस्ट सुनीता वर्मा के घर पर इस पार्टी की। इसकी थीम फूलों की होली थी जिसमें सभी मेंबर्स ने कलरफुल परिधानों में शिरकत की। हाेस्ट ने सभी मेंबर्स को फूल देकर उनका स्वागत किया। उसके बाद सभी ने मिलकर तंबाेला खेला। सभी को अपना नाम ढूंढने और कार्ड्स से फन गेम खिलाई गई जिसमें सभी ने पार्टिसिपेट करते हुए एंजॉय किया। नेम स्लिप गेम में रीना चोपड़ा और कार्ड्स में शिवानी गोयल विनर रहीं। पंक्चुएलिटी गेम जीतकर कनक लता विनर बनीं। फन गेम और तंबाेला के बाद सबने मिलकर फूलों से होली खेली। इस माैके पर शालिनी धीर, नीना गोयल, दीपाली, निधि शाह, डिंपी, रोमी, उषा सखुजा और रीतू उपस्थित रहीं।