पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौजगढ़ से बराड़ा जाने वाली सड़क एक साल से निर्माणाधीन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौजगढ़ से बराड़ा जाने वाली सड़क पर एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन यह सड़क आज तक नहीं बनी। बरसाती मौसम में सड़क से आवागमन करने में लोगों को परेशानी हो रही है। सरकपुर गांव बराड़ा से एकदम सटा हुआ है। मनोज कुमार, हरजीत सिंह व राकेश ने बताया कि इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। वहीं रजौली से सज्जन माजरी गांव को जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार इस सड़क को रिपेयर किए जाने की मांग की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब बसात के कारण यह रास्ता बंद होने की कगार पर है। लोग दूसरे रास्तों से आवागमन करने पर मजबूर हैं। लोगों ने दोनों सड़कों के रिपेयर किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...