पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोड स्वीपिंग मशीन सड़कों को सुबह-शाम करेगी साफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी की सड़कों की सफाई रोड स्वीपिंग मशीन से की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने जैम पोर्टल के माध्यम से 76 लाख की रोड स्वीपिंग मशीन खरीदी है। इस मशीन से सुबह व शाम सड़कों की सफाई की जाएगी। इस मशीन का शुभारंभ वीरवार को सिटी के विधायक असीम गोयल ने किया।

नगर निगम कमिश्नर पार्थ गुप्ता ने बताया कि स्वीपिंग मशीन से शहर में सुबह व रात्रि के समय सफाई करवाई जाएगी ताकि जब लोग सुबह घरों से निकलें तो उन्हें शहर साफ-सुथरा वातावरण मिले। इसके अतिरिक्त उन्होंने आम जन से भी सफा र्ई के कार्य में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने की अपील की है। स्वीपिंग मशीन के साथ-साथ नगर निगम ने कूड़ा इक्ट्ठा करने के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से 150 रेहड़ियां व 10 टाटा एस गारबेज टिपर की खरीद की जा रही है। जिसमें से 10 रेहड़ियां नगर निगम में पहुंच चुकी हैं। इस अवसर पर आयुक्त, नगर निगम, अम्बाला के साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी, शहरी परियोजना अधिकारी तथा सफा र्ई निरीक्षक व नगर निगम के अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।

सिटी के नगर निगम कार्यालय से रोड स्वीपिंग मशीन काे झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक असीम गाेयल।
खबरें और भी हैं...