पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैलजा ने उत्तरी हरियाणा की जनता से विश्वासघात किया : निर्मल सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहजादपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते निर्मल सिंह।

नारायणगढ़ | हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट के सुप्रीमों चौ. निर्मल सिंह ने नारायणगढ़ में कार्यकर्ताओं से बातचीत की और 15 मार्च को सिटी में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान मंच से उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सैलजा ने उत्तरी हरियाणा की जनता से विश्वासघात किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सैलजा ने परिवार वाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है। पूर्व मंत्री चौ. निर्मल सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा उत्तरी हरियाणा के हकों की लड़ाई लड़ी है। पिछली सरकारों ने घोषणा पत्र में जो वायदे प्रदेश की जनता से किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सैलजा ने पुरानी कांग्रेस का खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। निर्मल सिंह ने कहा कि वह सरकार के खिलाफ श्वेतपत्र जारी करेंगे और पूछेंगे कि उत्तरी हरियाणा के साथ भेदभाव क्यों किया जाता है। निर्मल सिंह ने सरकार से किसानों को बारिश व ओलावृष्टि में खराब हुई फसल का 35 से 40 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
खबरें और भी हैं...