गांव दुराना में 91 यूनिट ब्लड इकट्ठा कर महिला शक्ति को किया सलाम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला युवा विकास संगठन ने दुराना गांव में रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 91 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुई महिलाओं को समर्पित शिविर में 10 महिलाओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर रोटरी वीके शर्मा, रेलवे अधिकारी विनीत मलिक व भाजपा नेता बालकराम मालवा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।संगठन के प्रधान तरुण कौशल हरयोली ने बताया कि कोषाध्यक्ष गुरदेव सिंह मंडेर, चरणजीत सिंह बडोली व मनीष के नेतृत्व में शिविर हुआ। दिव्यांग प्रदीप सैनी ने रक्तदान करके संदेश दिया कि इसमें कोई बाधा नहीं। लखविंदर कौर ने पति सुखविंदर सिंह व देवरानी सुखबीर कौर के साथ रक्तदान किया। आयोजन में संगठन महासचिव नरेश मित्तल, उप प्रधान जगमोहन सिंह मुंडा, बलजिंदर कुमार, मदन धीमान, मीना सिंह, जसवीर राणा, गंगाधर शर्मा, दमन गंभीर, पंकज छाबड़ा, इकबाल सिंह बलाना ने सहयोग किया।
इन महिलाओं ने किया रक्तदान | लखविंदर कौर, रजनी, कविता ,रितु, पूनम, सुरेंद्र कौर ,सुमन, सुखबीर कौर दुराना, सुखबीर कोर शाहपुर, नेहा ने रक्तदान किया।
यह रहे स्टार रक्तदाता | गुरदेव सिंह मुंडेर ने 41 वीं बार , चरणजीत बडोली ने 14वीं, सुरजीत सिंह ने 11वीं, इकबाल सिंह बलाना ने 8वीं, तेजिंदर सिंह ने 11वीं, विक्रम ने 10वीं, बलजीत सिंह ने 18वीं, यादवेंद्र राजा ने 8वीं, मनीष व गुरप्रीत ने 6वीं, विपिन, नरेश व प्रदीप ने 5वीं रक्तदान किया।
दुराना में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा।