पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाेर्ड संयाेजक पर दुर्व्यवहार का अाराेप लगा साैंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोर्ड की परीक्षाओं में बोर्ड के चेयरमैन फ्लाइंग के संयोजक द्वारा केंद्र अधीक्षक तथा पर्यवेक्षक के साथ गलत व्यवहार करने व उन्हें बिना कारण परीक्षा ड्यूटी से रिलीव करने का मामले में अध्यापक संघ ने सोमवार को एक ज्ञापन एसडीएम को सौंप संयोजक को ड्यूटी से हटाने की मांग की है।

स्कूल अध्यापक संघ हरियाणा के पदाधिकारियों का कहना है कि बोर्ड के चेयरमैन के फ्लाइंग स्क्वायड में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को संयोजक बनाया है, जिन्होंने रंजिशन सरकारी स्कूल के बच्चों पर केस बनाए व केंद्र अधीक्षक व सुपरवाइजर की ड्यूटी कर रहे सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों के साथ गलत व्यवहार करते हुए उन्हें परीक्षा डयूटी से रिलीव कर दिया।

स्कूल अध्यापक संघ का आरोप है कि परीक्षा केंद्रों में भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया गया है, जिससे शिक्षकों व बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में एसडीएम से अनुरोध किया गया है कि उड़नदस्ते के संयोजक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की उचित जांच हो और उन्हें ड्यूटी से रिलीव किया जाए।

खबरें और भी हैं...