ओवरआॅल कंपीटिशन विनर बने सनमीत
बराड़ा के सिंहपुरा मोहल्ला में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 100 खिलाड़ियाें ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में 7 कंपीटिशन करवाए गए, जिसमें ओवरऑल कंपीटिशन विनर सनमीत सिंह और रनरअप में राजेश छिब्बर रहे। राजेश छिब्बर ने 100 किलो भार उठाकर अपने नाम जीत दर्ज की और स्कॉट कंपीटिशन में 150 किलो वेट उठाकर सनमीत सिंह विजयी रहे। महिला प्रतियोगिताओं में 70 किलो स्कॉट तथा 60 किलो स्कॉट में महिलाओं ने भाग लिया जिसमें तेजिंदर कौर, राजिंदर कौर, शिल्पा विजयी रही। इस अवसर पर संचालक भुजन आहुजा ने नौजवान युवकों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।