सर्वधर्म समाज कल्याण सोसाइटी ने मनाया हाेली मिलन समाराेह
सिटी में हुडा ग्राउंड के दशमेश जिम में सर्वधर्म समाज कल्याण सोसाइटी अम्बाला ने हाेली मिलन समाराेह मनाया। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजेंद्र कौशिक ने की। संचालन महासचिव तरसेम गौड़ ने गायत्री मंत्र के साथ किया। सोसाइटी प्रधान राजेंद्र कौशिक, संयोजक सूबेदार निर्मल सिंह रंधावा, तरसेम गौड़ महासचिव, सुभाष शर्मा कार्यकारी प्रधान, कृष्ण गोपाल धीमान, मलकियत सिंह बिहटा नंबरदार, मास्टर बीएम गौड़, धर्म सिंह जस्सल नंबरदार, एडवोकेट देवीदयाल शर्मा कानूनी सलाहकार, कृष्ण चंद धीमान सचिव, सुरेंद्र भारद्वाज मैनेजर, महेंद्रपाल शर्मा सौंडा ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, फूलों की वर्षा कर व नाच-गाकर हाेली मनाई। सूबेदार निर्मल सिंह रंधावा ने आपस में भाईचारा बनाने से संबंधित विचार व्यक्त किए।