पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी निकासी का मुआयना करने नहीं पहुंचे एसडीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के बैनर तले पानी निकासी को लेकर किसान एसडीएम बराड़ा को मिले। जिसकी अध्यक्षता तीन जिलों के प्रधान (यमुनानगर, अम्बाला व पंचकूला) सरदार बलदेव सिंह ने की। किसानों ने पानी निकासी की समस्या एसडीएम के सामने रखी। साथ ही कहा कि अगर समस्या का हल नहीं हुआ तो किसान शेरपुर-सुलखनी के पास दोसड़का-साढ़ौरा मार्ग को जाम कर देंगे। एसडीएम गिरीश कुमार ने किसानों की समस्या सुन हल कराए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि वह शाम को वह खेतों में जाकर मौके का मुआयना करेंगे लेकिन एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचे।

किसानों ने बताया कि सरांवा गांव का पानी शेरपुर, सुलनी व जफरपुर गांव की ओर बह निकला है। जिस कारण करीब बीस एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि सरांवा गांव के पास से बीडीपीओ साढौरा ने पानी उनके खेतों की की ओर काट दिया है। जिस कारण दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल व पशुओं के लिए उगाया गया चारा खराब हो रहा है। इस समय खेतों में तीन तीन फुट पानी जमा हो गया है। अगर यही हाल रहा तो किसानों की मेहनत कर उगाई कई फसलें खराब हो जाएंगी। किसानों ने मांग की है कि सरांवा गांव के लोग पानी निकासी का प्रबंध करें। भले वह गांव का पानी जोहड़ में छोड़ें या पानी निकासी के नाले में, लेकिन उनके खेतों में पानी निकासी न करें। किसानों ने चेताया कि अगर जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतर आएंगे। इस मौके पर किसान हरपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरचरण सिंह व जय सिंह मौजूद रहे।

काम से बाहर था, सुबह होगी कार्रवाई : गिरीश

आॅफिस के काम से बाहर था। शुक्रवार सुबह मौके का मुआयना कर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
गिरीश कुमार, एसडीएम, बराड़ा।

बराड़ा में एसडीएम कार्यालय में अपनी समस्या बताते किसान।
खबरें और भी हैं...