एसडीएम ने पानी के प्रबंधों का किया निरीक्षण
बराड़ा | शुक्रवार को एसडीएम गिरीश कुमार ने सरांवा (सढौरा) से गांव शेरपुर की ओर आ रहे पानी का निरीक्षण किया। उन्होंने सरांवा से शेरपुर की ओर आ रहे पानी के प्रबंधों का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा सहित अन्य अधिकारी और ग्रामवासी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि जिला यमुनानगर और अम्बाला के अधिकारियों की एक टेक्निकल कमेटी बनाई जाएगी जोकि ज्वाइंट निरीक्षण करके यह रिपोर्ट देगी कि पानी की निकासी का कैसे प्रबंध किया जा सकता है। शेरपुर-सुलखनी व जफरपुर गांव के किसान वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एसडीएम गिरीश कुमार को मिले थे। किसानों ने बताया कि साढौरा की ओर से सरांवा गांव के पास खेतों में पानी आ रहा है। अगर वहां से पानी आता रहा तो किसानों की फसलें प्रभावित हो जाएंगी। किसान बलकार सिंह, सज्जन सिंह, महेंद्र व राज सिंह ने बताया कि किसानों को इस समय पशुओं के चारे के लिए भी परेशानी हो रही है।