पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Naraingarh News Haryana News Seeing 50 Meters Excavation Minister Moolchand Said I Will Find The Mining Mafia From Hades

50 मीटर खुदाई देख मंत्री मूलचंद बोले-पाताल से खनन माफिया को ढूंढ लाऊंगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अवैध की खनन की शिकायतों पर पहुंचे खनन मंत्री मूलचंद शर्मा मारकंडा नदी में 40 से 50 फुट गहरी खुदाई देखकर हैरान रह गए। सरकार ने खनन जोन में 3 मीटर गहरे तक खुदाई की अनुमति दे रखी है। यही नहीं जो क्षेत्र खनन जोन में शामिल नहीं है, उसमें भी खुदाई मिली। इस पर मंत्री ने खनन माफिया को पाताल से भी ढूंढने का दावा किया। साथ ही लाचारी भी जताई कि मंत्री बने 4 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी भी खनन का पूरा गणित समझ नहीं पाए हैं। जितना खनन क्षेत्र है, उसकी बाउंड्री होनी चाहिए। लोगों को पता ही नहीं कि खनन के लिए कितना क्षेत्र है और कहां है। अभी तक तालमेल की कमी रही है। स्टाफ की कमी है। 22 जिलों में 16 खनन अधिकारी हैं। दो को सस्पेंड कर दिया तो चार जिले खराब हो जाएंगे। सीएम ने कहा है कि 2-3 महीने में 250 नया स्टाफ विभाग को देने जा रहे हैं।

खनन मंत्री के क्षेत्र में आने की सूचना मिलते ही गांव हमीदपुर के सरपंच धर्मपाल भी डेरा मौजा में पहुंच गए। उन्होंने मंत्री को मारकंडेय नदी में किए गए अवैध खनन क्षेत्र का दौरा करवाया।

सरपंच ने कहा कि माफिया ने पंचायती जमीन को भी नहीं छोड़ा है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती। मंत्री ने खनन विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गरीब आदमी को तो एक ट्रॉली मिट्टी भी नहीं उठाने नहीं देते। उन्होंने एसडीएम अदिति और डीएसपी अमित भाटिया को खनन माफिया पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...