अहंकार और द्वेष से रहित होकर भगवान में मन लगाओ : बब्बू
न्यू राणा कांप्लेक्स में स्थित मां कमलेश्वरी धाम में 33वें मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुअा। इस अवसर पर हवन, सत्संग प्रवचन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने संबाेधित किया। संत बब्बू महाराज ने कहा कि अहंकार और द्वेष से रहित होकर भगवान में मन लगाओगे, तभी जीवन में कुछ पा सकोगे। इस अवसर पर उषा माता संस्थापक बाला सुंदरी मंदिर खुड्डा, कैंट ब्राह्मण सभा प्रधान बलदेव राज भारद्वाज, महामंत्री विजय शर्मा, हंसराज शर्मा, सोमनाथ शर्मा, बलविंदर भारद्वाज, वेद प्रकाश शर्मा माैजूद रहे।