थाना एसएचअाे अाैर पीसीआर काे मिलेंगी 15 नई बाेलैराे
थाना अाैर पीसीआर में चल रही खस्ताहाल गाड़ियाें काे बदला जाएगा। इनकी जगह थाना एसएचअाे अाैर पीसीआर काे नई बाेलैराे मिलेंगी। अम्बाला में 15 नई बाैलैराे डीजीपी ऑफिस से अा चुकी हैं। इन नई गाड़ियाें काे सिटी पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। कागजात पूरे करने के बाद यह गाड़ियां थाना अाैर पीसीआर के पास चली जाएंगी। इन गाड़ियाें काे उन एसएचअाे अाैर पीसीआर काे ही दिया जाएगा, जिनके पास पहले से गाड़ियां ताे हैं, मगर उनकी हालत कंडम है। अभी एसएचअाे अाैर पीसीआर के पास कई एेसी खस्ता हालत गाड़ियां हैं। जाे बीच रास्ते में ही हांफ जाती है। नई बाेलैराे गाड़ियां मिलने से पुलिस स्टाफ काे सहुलियत हाेगी।
सिटी के एसपी अाॅफिस में खड़ी नई गाडियां।