पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शटर तोड़ ई-रिक्शा व 12 बैटरियां ले गए, सीसीटीवी में 3 नकाबपोश कैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला-राजपुरा राेड पर पालिका विहार से सटी इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट ई-रिक्शा एंड सीएनजी ऑटो एजेंसी में चोरी हो गई। चोर शोरूम की दाएं तरफ की दीवार में सेंधमारी की साथ ही शटर भी तोड़ा। एक ई-रिक्शा व 12 बैटरियां चोरी कर ले गए। यह घटना एजेंसी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें 3 नकाबपोश युवक मुड़े हुए शटर के नीचे से अंदर घुसते नजर आ रहे हैं।

सबसे पहले एक युवक टार्च लेकर अंदर घुसा और सामान खंगालता है। यह सिख युवक लग रहा है। उसके बाद दूसरा बदमाश मुंह ढके अंदर आता है और सीसीटीवी को देखता है। तब तक तीसरा युवक शटर के नीचे ही झुका रहता है। जब चोरों को सीसीटीवी देखा तो उसे तोड़ दिया लेकिन तब तक डीवीआर में रिकॉर्डिंग हो चुकी थी। पुलिस ने एजेंसी मालिक गुरनाम सिंह की शिकायत पर चोरी की धाराओं में केस दर्ज किया है। गुरनाम सिंह के मुताबिक सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे एजेंसी को अच्छे से लॉक किया था। मंगलवार को सूचना मिली कि दुकान का शटर क्षतिग्रस्त किया हुआ है।

खबरें और भी हैं...