सिंह ब्रदर्स ने रोटरी ब्लाइंड हॉस्टल में मनाया होली पर्व
अम्बाला | सिंह ब्रदर्स ने रोटरी ब्लाइंड हॉस्टल में होली का त्योहार मनाया। गायक कंवलजीत चौधरी ने ओ हंसनी कहां उड़ चली, श्याम लाल ने जय-जय शिव शंकर कांटा लगे न कंकर, सुरेश चौधरी ने गाए जा गीत मिलन के आदि गाने गाकर अपनी परफॉर्मेंस दी। दृष्टिहीन सदस्य सतबीर ने गणेश स्तुति, कपिल मुनि ने गुरु वंदना, रमेश ने माता-पिता वंदना और सुशीला मौर्या ने कृष्ण भजन गाकर होली के उत्सव का रंग जमाया। कार्यक्रम संयोजक दर्शन धीमान ने जब दीप जले आना गीत गाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर हॉस्टल के चीफ जागे राम, सोमनाथ वैश्य, सुभाष बहल, शैंकी, नवीन, हरिंद्र, सुभाष चौधरी, इतवारी सिंह आदि सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया।