पंजोखरा साहिब में समाज सेविका दिव्या कुमारी, आंचल रानी अाैर श्वेता शर्मा को किया सम्मानित
अम्बाला सिटी | पंजोखरा साहिब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन हुअा। जिसकी अध्यक्षता सरपंच एडवोकेट अमरजीत सिंह ने की। उन्हाेंने महिलाओं का सम्मान करते हुए उनका अभिवादन किया। सरपंच अमरजीत सिंह ने महिला दिवस पर अपने ही गांव की समाज सेविका दिव्या कुमारी जिन्होंने निस्वार्थ भाव से गांव की सेवा की उन्हे अवॉर्ड से सम्मानित किया। गांव की बेटी आंचल रानी एवं श्वेता शर्मा को मुफ्त में सरकारी विद्यालय में इकोनामिक्स और मैथ्स पढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं के साथ, महिला पंच बलविंदर कौर, पंच किरणजीत कौर, मेडिकल ऑफिसर जसविंदर कौर, डॉ. परमिंद्र कौर व धर्मवीर जेई पंचायती राज माैजूद रहे।