पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसी ने रद्द किया हाेलीडे पैकेज ताे किसी ने हनीमून ट्रिप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का अम्बाला के टूर एंड ट्रैवल पर असर पड़ा है। फरवरी, मार्च व अप्रैल महीने में टूर-ट्रैवल की बुकिंग सबसे ज्यादा होती है, मगर कोरोना की वजह से जहां 90 फीसदी बुकिंग कैंसिल हो चुकी है वहीं नई बुकिंग भी नहीं अा रही है। ट्रैवलर गाड़ियों के चालक खाली बैठ ताश खेल रहे हैं। एयरलाइन टिकट बुकिंग भी औंधे मुंह गिरी है। अम्बाला में करीब 10 एयरलाइन बुकिंग एजेंसी है जहां प्रतिदिन टूरिस्ट टिकट कैंसिल व टूर पैकेज रद्द करवा रहे हैं।

नार्थवे हॉलीडे टूर-ट्रैवलर के संचालक प्रभदीप सिंह बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश व पंजाब घूमने के लिए मुंबई व अहमदाबाद से सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। फरवरी माह से ही बुकिंग शुरू हो जाती है। इस सीजन में उनके पास सबसे ज्यादा काम होता है। मगर, कोरोना वायरस की वजह से बुकिंग कैंसिल हो रही है। अब तक 90 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो चुकी है, पहले रोजाना 40-50 मेल क्लाइंट की आती थी, अब इक्का-दुक्का रह गई है। गूगल के जरिए भी बुकिंग नहीं मिल रही। चार धाम यात्रा की भी बुकिंग अब नहीं मिल रही है। फरवरी-मार्च-अप्रैल कमाई के महीने हाेते हैं।

फ्लाइट की बुकिंग कैंसिल, रिफंड भी फंसा | फायर ट्रैवल्स के संचालक परमजीत सिंह ने बताया कि एयर ट्रैवल करने वाले क्लाइंट्स की बुकिंग कैंसिल हो रही है, रिफंड भी नहीं मिल पा रहा है। मार्च से मई जून माह तक जितनी बुकिंग हुई थी, उसमें से 80 फीसदी टूर पैकेज रद्द हो चुके हैं। इनमें थाईलैंड, यूरोप, सिंगापुर, इंडोनेशिया व दुबई आदि के टूर कैंसिल हुए हैं। जिन टूरिस्ट की फ्लाइट्स टिकट कैंसिल हुई उन्हें रिफंड भी नहीं मिल रहा है। पहले थाइलैंड व श्रीलंका में ऑन अराइवल वीजा मिल रहा था, मगर अब वह मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद मिल रहा है।

इन देशों के लिए सरकार जारी कर चुकी एडवाइजरी } काेराेना वायरस के चलते भारत सरकार ने एडवायजरी जारी कर चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, अफगानिस्तान, इटली, ईरान, थाइलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया व वियतनाम न जाने को कहा है। सरकार द्वारा चीन, इटली, ईरान, साउथ कोरिया और जापान से आने वाले यात्रियों को जो वीज़ा या ई-वीज़ा जारी किया गया है, उसे रद्द कर दिया गया है।

} यूरोप पैकेज रद्द कराया

सदर बाजार निवासी दिव्यम अजमानी ने हनीमून के लिए यूरोप जाना था। उनकी शादी 23 अप्रैल को है। हनीमून पर पहले सिंगापुर जाना था और इसके लिए 27 अप्रैल की एयर टिकट व टूर पैकेज बुक कराया था। मगर कोरोना वायरस के चलते यह टूर पैकेज रद्द करवाकर गत दिनों यूरोप का किया गया। दिव्यम ने बताया कि अब उन्होंने यूरोप का पैकेज भी रद्द करवा दिया है।

दिव्यम अजमानी

बाली में हनीमून पर गया कपल थाइलैंड में फंसा, शुक्रवार लौटेगा

गांव महमूदपुर निवासी रोहित सैनी व नेहा सैनी की शादी 28 फरवरी को हुई थी। कपल 7 मार्च को बाली में हनीमून पर गए थे। मगर बुधवार को उन्होंने बाली से वापस लौटना था, मगर फ्लाइट नई दिल्ली आने के बजाए थाईलैंड में ही रद्द कर दी गई। सारा दिन सैनी दंपती को थाइलैंड होटल में बिताना पड़ा। वहां यह जानकारी मिल रही थी कि सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है, मगर रात नई दिल्ली के लिए फ्लाइट मिली और शुक्रवार सुबह वह देश पहुंचे। यहां पूरी स्क्रीनिंग के बाद अब उन्हें एयरपोर्ट से बाहर आने दिया गया।

अम्बाला का दंपती रोहित व नेहा जो थाइलैंड में फ्लाइट कैंसिल होने के कारण फंस गए।
खबरें और भी हैं...