करनाल में राज्य पशुधन प्रदर्शनी आज से
नारायणगढ़ | हरियाणा पशु पालन एवं डेयरी विभाग 13 से 15 मार्च तक राज्य पशुधन प्रदर्शनी करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान मेला ग्राउंड में आयोजित कर रहा है। प्रदेशभर से उच्चतम नस्ल के पशुओं जैसे मुर्राह, हरयाना, साहीवाल, बिलाही, एग्जॉटिक क्रॉस, अश्व जातीय, भेड़ एवं बकरी और शूकर पशुओं की 53 कैटेगरी की प्रतिस्पर्धा होगी। पशु पालन एवं डेयरी विभाग के एसडीओ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में सभी पशु पालक आमंत्रित हैं। नारायणगढ़ के पशुपालक अपने निकटतम पशु चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।