पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12 क्रॉस रोड पर मृत पशुओं से फैली बदबू, स्थानीय लोग और हाथीखाना मंदिर जाने वाले श्रद्धालु परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैंट के 12 क्रास राेड अाैर मिल के सामने मृत पशुओं काे गिराया जा रहा है। इसलिए बदबू से आस-पास रहने वाली लाेग दुखी है अाैर हर साेमवार प्राचीन श्री कैलाश हाथीखाना मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं काे बड़ी ही दिक्कत हाे रही है। नगर परिषद ऐसे लोगों के खिलाफ न तो कार्रवाई कर रहा है और न ही साफ-सफाई करा रहा है। इसलिए समस्या बहुत दिनों से बरकरार है। 12 क्रॉस रोड और हाथीखाना मंदिर के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां से एक नाला गुजर रहा है जिसमें जलापूर्ति विभाग की सीवरेज क्लीनिंग मशीन गंदगी डाल देती है। कुछ लोग मृत पशुओं को नाले में गिराने के साथ-साथ आसपास के एरिया में गिरा देते हैं। इसलिए यहां से होकर गुजरने बहुत ही मुश्किल भरा रहा होता है। नगर परिषद की इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...