रामनगर में एक्टिवा सवार बुजुर्ग को स्ट्रे डाॅग ने काटा
अम्बाला | कैंट के रामनगर में लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की गली में एक्टिवा सवार सीनियर सिटीजन मोहन लाल को 5 स्ट्रे डाॅग ने घेर लिया। एक डाॅग ने एक्टिवा पर ही उनकी टांग पर काट लिया। जैसे ही उन्हाेंने एक्टिवा रोकी तो दूसरे डाॅग भी उन पर झपट पड़े। शाेर सुनकर अाए पड़ाेस के लाेग उन्हें डाॅग से बचाकर नागरिक अस्पताल में ले अाए। मोहन लाल ने बताया कि वह अन मैरी स्कूल टांगरी बांध के पास शक्ति नगर में रहता है। दोपहर को एक्टिवा पर सदर बाजार में आ रहा था। जैसे ही स्कूल की गली में पहुंचा तो स्ट्रे डाॅग उसके पीछे भागने लगे। एक डाॅग ने उनकी टांग पर काट लिया।
माेहन लाल ने कहा कि नगर परिषद स्ट्रे डाॅग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उनकी प|ी ने बताया कि 2 साल पहले उसकी पोती माही की पलक पर डाॅग ने पंजा मार दिया था। पीजीआई से आॅपरेशन करने के बाद भी उसकी पोती की आंख की रोशनी सही नहीं हुई।