स्नो स्कीइंग कोर्स में शानदार प्रदर्शन पर सुनैना सम्मानित
हिमाचल के नारकंडा में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा साहसिक गतिविधियों के अंतर्गत 4 से 10 मार्च तक 7 दिवसीय लघु अवधि का स्नो स्कीइंग कोर्स करवाया गया। काेर्स में शानदार प्रदर्शन करने पर सुनैना गुप्ता काे सम्मानित किया। उन्हाेंने कहा कि कई बार बर्फ से फिसलने के बाद भी सुनैना ने हौसला नहीं छोड़ा और अपने लक्ष्य में कामयाब रही। सुनैना ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पहली बार लड़कियाें का स्कीइंग कैंप लगाया। वाईसीओ रेखा सरीन और हिसार की वाईसीओ रेखा ऊबा ने सबका हौसला बढ़ाया।
अम्बाला | सात दिवसीय लघु अवधि के स्नो स्कीइंग कोर्स नारकंडा में सुनैना गुप्ता को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।