पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीवरेज की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखें और समय से काम करें: गिरिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसडीएम गिरीश चावला ने हरगोबिंदपुरा काॅलोनी में पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा डाले जा रहे सीवरेज के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से सीवरेज की व्यवस्था की जानकारी ली और उन्हें कहा कि वे इस कार्य को समय अवधि के तहत पूरा करें। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखें। एसडीएम ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सीवरेज डालते समय जो गली टूट गई है उसको ठीक करें अाैर सड़क पर पड़ी व्यर्थ सामग्री काे उठवाएं। एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि बराड़ा नपा क्षेत्र के तहत 85 किलोमीटर तक सीवरेज डालने का काम पूरा कर लिया है।

बंधुअा मजदूरी की शिकायत पर एसबीटी ईंट भट्ठा मुलाना का किया दाैरा: एसडीएम ने एसबीटी ईंट भट्ठा मुलाना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुलाना के नायब तहसीलदार अमित वर्मा, कलालटी चौकी इंचार्ज स्वर्ण कुमार, श्रम विभाग से निरीक्षक पवन कुमार व रोशन लाल मौजूद रहे। निरीक्षण की यह कार्रवाई डीसी अशोक कुमार शर्मा के आदेशानुसार की गई है। इस भट्ठे पर बंधुअा मजदूरी से संबंधित शिकायत पर एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके का दाैरा किया गया। वहां मौजूद भट्ठा प्रतिनिधि से बात की तो उन्होंने बताया कि संजीव नाम के जिस व्यक्ति ने अपने आपको मालिक दर्शाया है वह गलत है। इसके अलावा गुरदयाल, सतीश, कालू, रजनीश, लाखन, याकूब व इरफान नाम का कोई भी श्रमिक इस भट्ठे पर नहीं आया है। यह शिकायत निराधार है।

खबरें और भी हैं...