पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Teachers Association Protested Against Professional Development English Teacher Training

अध्यापक संघ ने प्रोफेशनल डेवलपमेंट इंग्लिश टीचर ट्रेनिंग पर विरोध जताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बराड़ा | हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलविंदर सिंह एवं मोहन परोचा ने बताया कि हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा जिला अम्बाला के सभी खंडों से जेबीटी अध्यापकों की प्रोफेशनल डेवलेपमेंट इंग्लिश टीचर ट्रेनिंग करवाने का शेड्यूल जारी किया है जिसके तहत 26 मार्च से 4 अप्रैल तक यह ट्रेनिंग अम्बाला में करवाई जानी है। राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने संघ की ओर से कड़ा एतराज करते हुए बताया कि ट्रेनिंग करवाने का यह उचित समय नहीं है। 24 मार्च को प्राइमरी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा समाप्त होगी। 25 मार्च से सभी अध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में कक्षाओं का रिजल्ट तैयार करेंगे। उसके बाद नए सत्र के लिए प्रवेश उत्सव की तैयारियां शुरू की जाएंगी तथा एसएमसी का गठन भी किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण कार्य नए बच्चों का विद्यालय में दाखिला करने के लिए अध्यापक गांवों में डोर टू डोर जाकर प्रचार करेंगे। ताकि सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या को बढ़ाया जा सके एवं 31 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित करना है। जेबीटी अध्यापकों की इस समय ट्रेनिंग करवाना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
खबरें और भी हैं...