- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Barara News Haryana News Teachers39 Union Will Meet Education Minister Tomorrow And Submit Memorandum Of Demands
अध्यापक संघ शिक्षा मंत्री को कल मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपेगा
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारियों का मास डेपुटेशन 15 मार्च को हरियाणा के शिक्षा मंत्री के जगाधरी स्थित कैंप कार्यालय में उनसे मिलेगा अाैर उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा। जिला सचिव अशोक कुमार सैनी, जिला प्रेस सचिव लाभ सिंह, खंड बराड़ा प्रधान मुकेश घारू व खंड सचिव नीरज कुमार ने बताया कि जब से वर्तमान सरकार का गठन हुआ है तब से शिक्षा मंत्री शिक्षा जगत के मुद्दों व अध्यापक, छात्रों की समस्याओं के प्रति अति संवेदनहीन बने हुए हैं। मुद्दों व समस्याओं को सकारात्मक तरीके से हल करना तो दूर वे लोकतांत्रिक तरीके से अध्यापकों के सबसे बड़े संगठन से विधिवत बातचीत का भी समय नहीं निकाल रहे हैं। जिला सचिव अशोक कुमार सैनी ने बताया कि विभाग के आला अधिकारी भी मुद्दों व समस्याओं पर यही संवेदनहीनता का रूख अपनाए हुए हैं। अध्यापकों को 80-90 प्रतिशत परिणाम के टारगेट दिए जा रहे हैं। हालात ये हैं कि 40 हजार से अधिक अध्यापकों व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं, जिन पर भर्ती की कोई योजना नहीं दिख रही। सार्वजनिक शिक्षा व विज्ञान शिक्षा का विस्तार तो दूर, उलटा उसे अलग-अलग नाम से सिकोड़ा जा रहा है। अनुसूचित, पिछड़ी व अन्य जातियों के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, वर्दी भत्ता, स्टेशनरी आदि पिछले तीन साल से लाखों बच्चों को नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह डिजीटल हरियाणा का कमाल है। यहां तक की आरटीई के तहत विद्यालयों में सरकार द्वारा भेजी जाने वाली निधियों की राशि तीन वर्ष से नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि पीडि़त प्राथमिक शिक्षक वर्ष 2016 से न्याय की इंतजार में हैं और न्यायालय द्वारा मुकद्दमा जीतने के बावजूद भी 2011 के प्राथमिक शिक्षकों एवं सीएंडवी अध्यापकों के अंतर जिला स्थानांतरण नहीं किए जा रहे हैं। पंजाबी प्राध्यापकों की पदोन्नति जानबूझकर लंबे समय से रोक रखी है।
जानकारी देते हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्य।