- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News The Administration Received Appreciation For Bringing Ambala To The First Place In The State In The Sex Ratio Improvement
अम्बाला को लिंगानुपात सुधार में प्रदेश में पहले स्थान पर लाने पर प्रशासन को मिली सराहना
सिटी के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम अायाेजित किया गया। मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व विधायक असीम गोयल सहित डीसी अशोक कुमार शर्मा ने सबसे पहले दीपशिखा प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया जा रहा है। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विशेष प्रयास किए हैं। उनके द्वारा प्राइवेट क्लीनिकों, अस्पतालों व अन्य जगहों पर नकेल कसी गई है, जिसके चलते इस कार्य में काफी सफलता मिली है। उन्होंने अम्बाला जिला को लिंगानुपात सुधार में प्रदेश में पहले स्थान पर आने पर जिला प्रशासन को बधाई भी दी।
उन्हाेंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में 200 नई पिंक बसें चलाई गई हैं। अम्बाला में आज 9 बसें चली हैं जोकि लड़कियों व महिलाओं को उनके गंतव्य तक निर्धारित रूटों तक सेवाएं देने का काम करेंगी। इससे महिलाओं का सफर सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि 8 मार्च से ही पोषण पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया गया है। सही पोषण-देश रोशन के तहत हमें महिलाओं व बच्चों को सम्पूर्ण आहार की जानकारी हो। अभियान के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।। साथ ही एनिमिया की कमी को दूर करने बारे भी बताया जाएगा। गुरुग्राम से आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने पोषण पखवाड़ा विषय को लेकर एक पुस्तक का अनावरण भी किया।
इस मौके पर दिव्यांग विराली मोदी ने अपने जीवन परिचय बारे बताते हुए कहा कि उसके माँ-बाप के विश्वास की बदौलत ही वह जिंदा है। एक समय में वह कौमा में चली गई थी। डॉक्टरों ने उसके मां-बाप को विराली के ठीक न होने बारे कहा था, लेकिन मां-बाप के विश्वास की बदौलत ही वह आज जिंदा है। जिला प्रशासन की ओर से डीसी अशोक कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि को पर्यावरण का प्रतीक पौधा व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एडीसी जगदीप ढांडा, एसीयूटी अखिल पिलानी, भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, एसडीएम गौरी मिड्ढा, एसडीएम अदिति, एसडीएम भारत भूषण कौशिक, एसडीएम गिरीश चावला, नगराधीश कपिल शर्मा, सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह अन्य माैजूद रहे।
उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं सम्मानित
मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धी हासिल करने वाली महिला डा. बलविंद्र कौर, स्नेह यादव, एसडीएम अदिति, एसडीएम गौरी मिड्ढा, हरिंद्र कौर, राधिका चीमा, रेड क्रास सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी, बाल कल्याण परिषद अधिकारी सिवानी सूद, अंजू दुआ सहित अन्य को सम्मानित किया।
पुलिस डीएवी स्कूल के ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला काे सम्मानित करते विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता व मौजूद लोग।