अम्बाला सिटी | नगर निगम ने सिटी क्षेत्र में लगे हाेर्डिंग्स अाैर बाेर्ड हटाने शुरू कर दिए हैं। साेमवार काे टीम ने सिटी पॉलीटेक्निक चाैक से पंचायत भवन की तरफ जाने वाली सड़क से हाेर्डिंग्स हटाए। शहर में होर्डिंग्स की भरमार है। ज्यादातर पॉलीटेक्निक चाैक, कालका, अग्रसेन अाैर मानव चाैक, जंडली, माॅडल टाउन एरिया में हाेर्डिंग्स लगे हैं। इनके कारण जहां शहर की सुंदरता खराब हाे रही है, वहीं कई बार हाेर्डिंग्स के कारण सड़क हादसे में हाे जाते हैं। निगम कमिश्नर सुशील कुमार ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर शहर में लगे हाेर्डिंग्स काे हटाने का अभियान शुरू किया है। सभी हाेर्डिंग्स अाैर बाेर्ड काे हटाया जाएगा।