पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Barara News Haryana News The Current Came Down The Ladder By Touching 11 Thousand Volt Wires Ugala King Palace39s 2 Workers Died

11 हजार वोल्ट की तारों को छूने से सीढ़ी में आया करंट, उगाला किंग पैलेस के 2 वर्करों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उगाला गांव स्थित किंग पैलेस में साफ-सफाई करते वक्त सीढ़ी (पहियों वाली) 11 हजार वोल्ट की तारों को छू गई। जिससे 40 वर्षीय रमेश कुमार को करंट लग गया। उसे बचाने के चक्कर में दूसरे वर्कर सतीश कुमार ने सीढ़ी को हटाना चाहा तो उसे भी करंट लग गया। दोनों की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। उगाला का रमेश करीब दो साल से पैलेस में काम करता था जबकि राऊमाजरा का सतीश पहले दिन ही काम पर आया था। हादसा होली के दिन मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे हुए। पंचायती तौर पर हुए फैसले में पैलेस मालिक ने दोनों मृतकों के परिवारों को कुल 7 साल (साढ़े 3-साढ़े 3) की आर्थिक मदद देने की बात कही। पुलिस ने इत्फाकिया मौत का केस दर्ज किया है।

बताते हैं कि घटना तब हुई जब दोनों पैलेस के पीछे की तरफ सफाई करने में जुटे थे। पैलेस के पीछे तारें नीची हैं। वह सीढ़ी को सीधे ही धकेल कर लेकर जा रहे थे। सीढ़ी का ऊपरी सिरा तारों को छू गया। रमेश कुमार अपने पीछे प|ी व दो बेटे व एक बेटी छोड़ गया। जबकि सतीश के छह व चार साल के दो बच्चे हैं। हादसे के बाद हुई पंचायत में सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, मोहन लाल व बलकार सिंह मौजूद रहे। जिसमें पैलेस मालिक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह दोनों के परिजनों को मदद के तौर दोनों के परिजनों को सात लाख रुपए देगा।

उगाला स्थित सुखपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हरपाल सिंह ने कहा कि वह दोनों परिवारों के बच्चों को निशुल्क दाखिला व पूरी शिक्षा फ्री देने को तैयार हैं। इधर, बराड़ा थाना प्रभारी हमीर सिंह ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर इत्तफाकन मौत का मामला दर्ज कर किया है।

रमेश कुमार और सतीश। फाइल फोटो

बराड़ा | उगाला में पैलेस के पीछे की तरफ इन्हीं तारों को लोहे की सीढ़ी छू जाने से दो वर्करों की मौत हुई।

11 हजार वोल्ट की बिजली की तारों को टच करती लोहे की सीढ़ी।
खबरें और भी हैं...