नुक्कड़ नाटक से बताए साइबर क्राइम के खतरे
अम्बाला | कैंट के गवर्नमेंट कॉलेज के कम्प्यूटर विभाग के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर क्राइम के खतरे से जनता को जागरुक किया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर क्राइम की घटनाओं से बचने का सबक भी दिया। कॉलेज प्रिंसिपल संगीता चौधरी ने इस आयोजन के लिए कंप्यूटर विभाग के शिक्षकों की सराहना की। विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में प्रो. पवन कुमार, प्रो.हर्दिश कौर,प्रो. अजय कुमार व प्रो. मोनिका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।