- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News The Deal Was Done For A Gender Check For 30 Thousand Rupees Two Brokers Were Arrested In Bassi Pathana Punjab
लिंग जांच कराने के लिए 30 हजार रुपए में किया सौदा, पंजाब के बस्सी पठाना में दो दलाल दबोचे
गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग बताने के लिए सौदा करने वाले अम्बाला निवासी दलाल व उसके साथी काे जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब में धर दबोचा। स्वास्थ्य विभाग के बिछाए जाल व योजना के तहत काम कर रही डिकाेय गर्भवती से आरोपी दलाल लखविंदर सिंह ने 30 हजार रुपए में सौदा किया था। जिसने पहले अम्बाला में घर पर अल्ट्रासाउंड करने की बात कही लेकिन बाद में वह उसे पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में ले गया। जहां बस्सी पठाना के बाबा नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर में लेकर गया। अम्बाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजाब स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के सहयोग से आरोपी दलाल को उसके सहयोगी जगजीत सिंह के साथ तब पकड़ लिया जब वह अल्ट्रासाउंड करवा चुका था। इन दलालों से 9500 रुपए भी बरामद हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी सील कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आरोपी के भ्रूण की लिंग जांच के गैर कानूनी काम में शामिल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद करीब दस दिनों पहले 10 दिनों पहले डिकोय गर्भवती महिला के साथ उससे संपर्क साधा गया। जिसने अपने घर पर ही भ्रूण की लिंग जांच कराने की बात कही थी। दोनों के बीच में 30 हजार रुपए में सौदा हुआ और बुधवार को 10 हजार रुपए एडवांस भी दे दिए गए थे। बृहस्पतिवार को लखविंदर सिंह ने गर्भवती को मानव चौक पर बुलाया। इस दौरान डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र कौर, डाॅ. विपिन भंडारी, डॉ. विजय वर्मा व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की टीम ने ट्रैप लगाया हुआ था। हालांकि, आरोपी लखविंदर ने ऐन मौके पर महिला को पंजाब चलने को कहा लेकिन जगह का नाम नहीं बताया। इस दौरान महिला से शेष 20 हजार रुपए भी ले लिए। जिसके बाद आरोपी महिला को लेकर फतेहगढ़ गया और यहां जगजीत सिंह नाम का अन्य बिचौलिया मिला। जगजीत सिंह इन लोगों को बस्सी पठाना गांव के बावा नर्सिंग होम लेकर गया। जहां महिला का रजिस्टर्ड सेंटर में अल्ट्रासाउंड हुआ। जैसे ही महिला बाहर आई तो टीम ने इन लोगों को दबोच लिया। जिनसे 9500 रुपए बरामद हुए। दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।