पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News The Dustbin Of The Nap Was Pressed Into The Debris The Checks In The Colonies And The Garbage Being Thrown On The Ground

नप के डस्टबिन मलबे में दबाए, काॅलाेनियाें में चाैक-चाैराहाें और जमीन पर फेंका जा रहा कूड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद कैंट लोहे के डस्टबिन की खरीद पर एक तरफ लाखों रुपए बहा रहा है तो दूसरी तरफ, पुराने डस्टबिन की कोई सुध नहीं ली जा रही। इसलिए नप के पास लोहे के डस्टबिन की संख्या बढ़ने की बजाए घट रही है। इस वजह से कूड़ा चौक-चौराहों पर ही गिराया जा रहा है। नन्हेड़ा-रंगिया मंडी में लोहे के एक नहीं बल्कि चार डस्टबिन को लावारिस हालत में मलबे में गिराकर उन पर मलबा डाला जा रहा है। इससे एक डस्टबिन तक दब चुका है बाकी दो डस्टबिन आधे दबे हुए हैं। एक डस्टबिन पानी में पड़ा है।

इन डस्टबिन की तरफ नप की सफाई ब्रांच का कोई ध्यान नहीं है जबकि डस्टबिन न हाेने से लाेग इधर-उधर गंदगी गिराने पर मजबूर हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि यह डस्टबिन लंबे समय से यहां पड़े हैं। यहां पर सफाई दरोगा आते हैं और निकल जाते हैं। ऐसे एरिया एरिया दरोगा या सुपरवाइजर पर सफाई ब्रांच इंस्पेक्टर और सचिव को कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों ने कहा कि डस्टबिन से कूड़ा आसानी से उठ जाता है और गंदगी भी इधर-उधर नहीं दिखाई देती। उधर, सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल ने कहा कि संबंधित एरिया सुपरवाइजर से इसका कारण पूछा जाएगा कि उसने इन डस्टबिन को मलबे से उठा कर निर्धारित जगह पर क्यों नहीं रखवाया है और यदि डस्टबिन मलबे में पड़े हैं तो उन्हें उठवाया जाएगा।

कैंट के नन्हेड़ा में नगर परिषद के लोहे के डस्टबिन, जो कबाड़ में दबाए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...