पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News The Girl Was Separated From Family At The Fair No One Was Charged Police Handed Over To Father

मेले में परिजनों से अलग हाे गई थी युवती, किसी पर नहीं लगाया अाराेप, पुलिस ने पिता को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | कैंट सहारनपुर रेलवे लाइन पर बुधवार काे गांव हरियाेली के पास से मिली 18 वर्षीय युवती पंजाब के गुरदासपुर में बटाला में स्थित गांधी कैंप की रहने वाली है। युवती ने बताया है कि पंजाब में 3 मार्च को मेले में माथा टेकने के लिए आई थी। जहां वह परिजनों से अलग हो गई थी। इसी बीच मेले में उसने जब कुछ चीज खाई तो उसे कुछ पता नहीं चला कि वह कहां पर जा रही है।

बुधवार देर रात को युवती के पिता कैंट के नागरिक अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को बयान दर्ज कराए। साहा थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इसलिए बयान दर्ज कर युवती को पिता को सौंप दिया गया है। उधर, नागरिक अस्पताल की डाॅक्टर ने बताया कि युवती के पिता या पुलिस ने मेडिकल की डिमांड नहीं की। युवती की हालत सामान्य थी।
खबरें और भी हैं...