पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Barara News Haryana News The Kirtan Court Was Decorated With The Enjoyment Of The Monolithic Text The Ragi Groups Made The Kirtan And Told The Guru History

अखंड पाठ के भोग डाल कीर्तन दरबार सजाया रागी जत्थों ने कीर्तन कर गुरु इतिहास सुनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेरा संत बाबा दलजीत सिंह बराड़ा में 3 दिवसीय होला-माेहल्ला समागम मनाया गया। इस अवसर पर श्री निशान साहिब की सेवा की गई अाैर अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए गए। जिसमें रागी लखविंद्र सिंह शाहाबाद वाले, भाई हरजीत सिंह सहारनपुर वाले, भाई जोगिंद्र सिंह जगाधरी वाले व बीबी मनप्रीत कौर खालसा दिल्ली वाले, ढाढ़ी सुखदेव सिंह बेली रोपड़ वाले व गुरचरण सिंह रसिया लुधियाना वाले व संत बाबा दलजीत सिंह ने संगत को कथा, कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। संत दलजीत सिंह ने संगत को बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों की मानसिक अवस्था को मजबूत बनाने के लिए होला-माेहल्ला की परंपरा चलाई थी। समागम में संगत ने संत दलजीत सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर फरिंद्रपाल सिंह नारायणगढ़, टोनी दिल्ली, एडवोकेट तेजिंद्र सिंह, बलजीत सिंह, बहादुर सिंह, बीबी जसविंद्र कौर, हरप्रीत सिंह माैजूद रहे।

बराड़ा | डेरा संत बाबा दलजीत सिंह में कीर्तन करते संत दलजीत सिंह व उपस्थित संगत।
खबरें और भी हैं...