- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News The Registries Stopped Due To Lack Of Electricity In The Tehsil Shouting Slogans Against The Administration
तहसील में बिजली न होने से रजिस्ट्रियां रुकी, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
बराड़ा तहसील में अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
बराड़ा | कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जब बराड़ा तहसील में रजिस्ट्रियां और जमीनों की फर्द नहीं निकल पाई तो गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोग एसडीएम गिरीश कुमार से मिले तो उन्होंने बिजली बोर्ड के एसडीओ को फोन कर बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। बिजली आने पर कामकाज सुचारू तरीके से चल सका। तहसील में आए कैलाश कुमार, बचन सिंह, केशव बतरा उगाला, सुरजीत सिंह, कंवर पाल, बबली, चेतन दहिया माजरा, बालक राम, प्रदीप शर्मा, साहिल धीमान, मंगत राम, सज्जन सिंह, बलकार सिंह व कली राम ने बताया कि वह लाइन में लगे रहे, लेकिन बिजली का कट कई घंटे लगा। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही जनरेटर व्यवस्था करा दी जाएगी।
अधोया बिजली निगम के एसडीओ आदित्य शुक्ला ने बताया कि दो दिन से बराड़ा स्थित पावर हाउस में रिपेयर का काम चल रहा है। जिस कारण बिजली सप्लाई बंद रही। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के बाद सप्लाई चालू कर दी गई थी।