टीम ने निरीक्षण के दाैरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
अम्बाला सिटी | खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग हरियाणा पंचकूला एवं सिविल सर्जन अम्बाला के निर्देशानुसार टीम ने दूध की डेयरी, डिपार्टमेंटल स्टाेर, करियाना की दुकानाें, मिठाई की दुकानाें, ढाबा, हाेटलाें, रेस्टाेरेंट, रेहड़ियाें पर अाैचक निरीक्षण किया। टीम ने नहाैनी, मुलाना, सरसहेड़ी, अम्बाला कैंट में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दाैरान खाद्य पदार्थाें के नमूने लेकर खाद्य प्रयाेगशाला करनाल में जांच के लिए भेजे गए। जाे खाने याेग्य पदार्थ नहीं थे। उन्हें नष्ट करवाया गया।