पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्ची काे 10 रुपए का लालच दे की गलत हरकत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी | बच्ची को 10 रुपए का लालच देकर युवक ने उससे गलत हरकत की। परिजनों ने बच्ची को डरा-सहमा पाया तो इस मामले से पर्दा उठा। शहर थाना क्षेत्र के इस मामले में बच्ची की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी टिंकू के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। बच्ची की मां के मुताबिक वह बीमार चल रही अपनी ननद का पता करने उसके ससुराल गई थी। जब घर आई तो उसने अपनी बच्ची को डरा-सहमा हुआ पाया। बच्ची को पुचकार कर पूछा तो उसने बताया कि टिंकू ने उसे 10 रुपए दिए और अपने साथ ले जाकर गलत हरकत की। इस दौरान यहां आए एक व्यक्ति ने जब आरोपी को बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करते देखा तो वह भाग खड़ा हुआ था।
खबरें और भी हैं...