- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News Thieves Break Shutter Mobile And Cash Theft Of Three Shops Near The City39s Railway Gate
सिटी के रेलवे फाटक के समीप चोरों ने तीन दुकानों के तोड़े शटर, मोबाइल व कैश चोरी
सिटी के रेलवे फाटक के पास चोरों ने रात को तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। इनमें से एक मोबाइल और एक चाय की दुकान को निशाना बनाया गया। चोर दोनों दुकानों से मोबाइल व कैश चोरी कर ले गए। फ्रिज की दुकान में चोरी का आंकलन नहीं हो सका है। इस संबंध में पुलिस चौकी नंबर दो में केस दर्ज हुआ है।
महावीर नगर के नरेंद्र कुमार ने कहा कि वह रेलवे फाटक के समीप अग्निहोत्री इलेक्ट्राॅनिक के नाम से दुकान करते हैं। दुकान के सामने रेलवे का अंडरपास बन रहा है, जिस कारण फाटक की तरफ से आना जाना बंद है। नरेंद्र ने कहा कि वह नए मोबाइल बेचते हैं और पुराने मोबाइल ठीक करते हैं। उनकी दुकान का शटर तोड़कर चोर एक नया मोबाइल तथा रिपेयर के लिए आए चार पुराने मोबाइल के साथ साथ 1500 रुपए चुराकर ले गए। उनकी दुकान के साथ उनके भाई तरसेम की मोबाइल व फ्रिज की दुकान है। उस दुकान का भी शटर तोड़ा हुआ है। उनके भाई का शटर नहीं खुल रहा है।
मिस्त्री को बुलाकर जब शटर खुलवाएंगे तब चोरी हुए सामान के बारे में बता सकते हैं। नरेंद्र ने कहा कि उनकी दुकान के साथ सुदेश कुमार गोयल की कोल्ड ड्रिंक व चाय की दुकान है। चोरों ने इस दुकान का भी शटर तोड़कर दुकान में रखी 400-500 रुपए की रेजगारी चोरी की है।
सिटी के रेलवे फाटक के पास दुकानों के तोड़े गए शटर।
सिटी के रेलवे फाटक के पास दुकान में चाेरी के बिखरा सामान।