पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो युवक कमीज की जेब से 53 हजार निकालकर फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालिक ने भट्ठे की लेबर को देने के लिए 53 हजार रुपए अपने नौकर को दिए। नौकर ने यह रुपए कमीज की जेब में डालकर टांग दी। इतने में वहां पर खड़े दो युवक जेब से रुपए निकालकर फरार हो गए। कलाल्टी पुलिस चौकी ने हुकमचंद की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

हुकमचंद ने कहा कि वह कृष्ण ब्रिक्स काकरकुंडा में भट्ठा पर काम करता है। उसके मालिक ने लेबर खर्च के लिए 53 हजार रुपए दिए थे। उसने यह पैसे गिनकर खूंटी पर टंगी कमीज की जेब में डाल दिए। जब वह पैसे गिन रहा था तो वहां पर कार्तिक चौहान और सोनू चौहान बैठे हुए थे। इसके बाद वह कुछ देर के लिए पथेर में चला गया। कुछ देर बाद वापस आया को दोनों ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। उसे पैसे चोरी होने का तब पता चला उसने जेब को चेक किया। इसके बाद वह दोनों को तलाश करते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...