पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यस बैंक को लेकर अनिश्चितता खत्म, बुधवार शाम 6 बजे से शुरू होगा सामान्य कामकाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यस बैंक को लेकर चल रही अनिश्चितता की स्थिति खत्म हो गई है। केंद्र सरकार ने बैंक के पुनर्गठन योजना को नोटिफाई कर दिया है। इसके तहत बैंक के ग्राहक आगामी बुधवार शाम 6 बजे से सामान्य निकासी कर सकेंगे। अम्बाला के साथ देशभर के यस बैंक ग्राहकों के लिए यह राहत की खबर है। इसके बाद यस बैंक के ग्राहक पहले की तरह पैसों की निकासी कर सकेंगे। इस सूचना का बैंक ग्राहकों ने स्वागत किया है। हालांकि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जगाधरी रोड पर स्थित यस बैंक के मैनेजर से संपर्क साधा गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इससे पहले उन्होंने इस संबंध में बात करने से इन्कार कर दिया था। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पांच मार्च को यस बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थी जिसके चलते खाताधारक बैंक से अधिकतम 50,000 रुपए ही निकाल सकते थे। इससे लोगों में बैंक में जमा अपने पैसों के डूबने की आशंका बढ़ गई थी।

खबरें और भी हैं...