केंद्रीय राज्यमंत्री कटारिया कल गांवों का दौरा करेंगे
अम्बाला | केंद्रीय सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया 14 मार्च को सिटी विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव नग्गल, सौंटा, बकनौर, चौड़मस्तपुर में जनसभाएं करके लोगों को संबोधित करेंगे। उनके साथ विधायक असीम गोयल रहेंगे। यह जानकारी विधायक के निजी सचिव सौरभ गुप्ता ने दी।