पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Used To Be Uprooted To Become A Millionaire Used To Cut The Atm Daest39s Bike Repair Shop

कराेड़पति बनने के लिए उखाड़ ले जाते थे एटीएम, दाेस्त की बाइक रिपेयर की दुकान पर ले जाकर काटते थे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कराेड़पति बनने का सपना लिए पहले रेकी करते अाैर फिर एटीएम काे गाड़ी से उखाड़कर ले जाते थे। एटीएम काे दाेस्त की दुकान पर ले जाकर काटते थे। पैसे निकालने के बाद एटीएम का मलबा नहर अाैर नाले में फेंक देते थे। यह खुलासा पटियाला जेल से प्राेडक्शन वारंट पर लिए 5 अाराेपियाें ने सीआईए-1 की जांच में किया है। इन अाराेपियाें काे सीआईए-1 हिसार राेड घास मंडी के सामने से एक्सिस बैंक का एटीएम चाेरी करने के मामले में प्राेडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपियों में हरनेक सिंह, मनिंद्र सिंह, विक्रमजीत सिंह, अमृत सिंह, गुरतेज सिंह शामिल हैं।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों पर पंजाब में 20 से 22 लूट, एटीएम व चाेरी के मामले दर्ज हैं। अाराेपी टवेरा गाड़ी से एटीएम काे टाेचन डालकर उखाड़ ले जाते थे। एटीएम काे पंजाब के खेड़ी जट्टा में अपने दाेस्त गुरतेज की बाइक रिपेयर की दुकान पर ले जाकर काटते थे। उसके बाद एटीएम काे नहर व नाले में फेंक देते थे। अाराेपी कुछ ही दिन में कराेड़पति बनना चाहते थे।

हिसार रोड घास मंडी के सामने एक्सिस बैंक का एटीएम हुअा था चाेरी

फरवरी 2019 में एक्सिस बैंक ब्रांच अम्बाला सिटी मैनेजर मनीष कुमार ने थाना अम्बाला शहर में शिकायत दी थी कि 23 फरवरी को सुबह करीब 7 बजे पर सूचना मिली थी कि हिसार रोड घास मंडी के सामने एक्सिस बैंक के एटीएम को कोई चोरी करके ले गया है।

सिटी में पकड़े गए एटीएम चाेरी के अाराेपी।
खबरें और भी हैं...