वरुण चौधरी ने गांवाें का दाैरा कर लाेगाें का अाभार जताया
बराड़ा | मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने हलके के गांवों कंम्बास, तोलावाली, अकालगढ़, तलहेड़ी रांगडान, मनुमाजरा, फोक्सा, मलिकपुर, हेमामजरा, घेलडी, तंदवाली, राउमाजरा, सुहाता, खानपुरा, गगनपुर, सिम्बला, सरकपुर, राजौली, सुहाना व सीरसगढ़ का दौरा कर विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद किया अाैर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला दिवस पर सभी को महिला दिवस की बधाई दी । महिलाएं सशक्त होगी, तभी राष्ट्र सशक्त बन सकेगा।