विहिप हिंदू हित के लिए 50 देशों में कर रहा है काम: मनोज खांडेकर
अम्बाला सिटी | विश्व हिंदू परिषद का वार्षिक धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम सेक्टर-7 स्थित नील कंठ मंदिर में संपन्न हुआ। इसमें विशेष रुप से विहिप के क्षेत्रीय मंत्री मुकेश खांडेकर व समाज सेवी अरिहंत जैन आए। इनके अलावा बाल योगी स्वामी कैलाश स्वरूपानंद भी उपस्थित रहे। मुकेश खांडेकर ने बताया कि विहिप करीब 50 देशों में हिंदू हित से जुड़े कार्य कर रही है। वहीं, 37 देशों में इसकी समिति बनी हुई है। इस कार्यक्रम के दौरान रमेश जोशी, राजेंद्र बंसल, समीर गुप्ता, विकास बिश्नोई, अशोक कक्कड़, उम्मेद सिंह राणा और सुमित शर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।