पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंग रसिया थीम पर होली पार्टी में मटकी फाेड़कर विजेता बने विजय भोला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेसीआई अम्बाला रॉयल्स ने फारुखा खालसा स्कूल में हाेली काे किया सेलिब्रेट

जेसीआई अम्बाला रॉयल्स ने मंगलवार काे होली सेलिब्रेट की। फारुखा खालसा स्कूल में रंग रसिया थीम पर हुए कार्यक्रम में सभी मेंबर्स ने एक-दूसरे को रंग लगाया। कपल्स ने बॉलीवुड व पंजाबी गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। बच्चों ने सोलो परफॉर्मेंस देकर सबको नचाया। इस दौरान होली से संबंधित गेम्स भी खिलाई गईं। खास मटकी फोड़ो प्रतियोगिता हुई, जिसमें जेसी विजय भोला विजेता रहे। प्रेसिडेंट जेसी ललित जोहर ने बताया कि कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी अंकुर और जेसरेट बिंदू अग्रवाल रहे। इसमें संस्था की जोन वाइस प्रेसिडेंट जेसी एचजीएफ वंदना शर्मा, पूर्व जोन प्रेसिडेंट जेसी विनीत शर्मा, जेसी विक्रम कोहली, हर्ष मक्कड़, नवीन धीमान, सुरेंद्र सिंह सेठी, दीपक वर्मा उपस्थित रहे।

जेसीआई राॅयल्स के कार्यक्रम रंग रसिया में गेम खेलते मेंबर्स।
खबरें और भी हैं...