पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवेकानंद पुरी महाराज का निर्वाण दिवस 16 को मनेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अधोया गांव स्थित श्री विवेकानंद आश्रम में श्री श्री 108 श्री स्वामी ज्ञान विवेकानंद पुरी महाराज का 60वां निर्वाण दिवस 16 मार्च को मनाया जाएगा। संस्था सदस्य बृजेश बंसल अधोया ने बताया कि उस दिन सुबह 9 बजे श्री रामायण पाठ का आरंभ होगा, जबकि रात्रि को 9 बजे भजन कीर्तन किया जाएगा। 17 मार्च को सुबह 9 बजे रामायण पाठ का भोग डाला जाएगा। मंगलवार रात्रि 9 बजे से सत्संग व भजन कीर्तन किया जाएगा। 18 मार्च सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्संग व भजन कीर्तन किया जाएगा। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...