डीएवी काॅलेज में स्वयंसेवकों ने निकाली रैली
अम्बाला सिटी | सिटी डीएवी काॅलेज में एनएसएस ईकाइयों के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शिविर लगाया गया। शुभारंभ काॅलेज प्रिंसिपल प्राे. राजेश शर्मा, प्राे. सलिल दाेसाज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्राे. राजेश ने कहा कि सामाजिक समरसता ही विकास का आधार है अाैर महिलाओं काे आत्मनिर्भर बनाने में शिक्षा का बड़ा योगदान है। मुख्य वक्ता डाॅ. सुनिल ने काेराेना वायरस के संक्रमण के लक्षणाें अाैर बचाव के उपायाें पर जानकारी दी। डाॅ. चांद सिंह ने महिलाओं की स्वतंत्रता अाैर समानता विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम संचालन एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डाॅ. गरिमा सुमरान ने किया। डाॅ. सुखदेव सिंह ने एनीमिया की समस्या व निदान से अवगत करवाया। प्राे. राजीव कुमार ने युवाअाें काे सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित किया।