पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकारी जमीन से दीवार गिराई, बिल्डिंग निर्माण रुकवाया, पशु तबेला बंद कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद कैंट ने तीन जगह पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। सचिव राजेश कुमार की देखरेख में टीम सबसे पहले सुंदर नगर में पहुंची। टीम ने सरकारी जमीन पर तीन फीट किए अतिक्रमण को हटा दिया है। नप कार्यालय में सुंदर नगर निवासी गुरचरण सिंह ने शिकायत दी थी कि प्रेम कुमार शर्मा की ओर से किए गए अतिक्रमण की वजह से रास्ता संकरा हो गया है।

पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को इस अतिक्रमण को ढहाया गया। टीम इसके बाद स्टाफ रोड पर पहुंची, जहां कैंटोनमेंट बोर्ड की अम्बा मार्केट के सामने चार मंजिला बिल्डिंग खड़ी हो चुकी है। नप सचिव ने 26 फरवरी को राकेश कुमार, गोपाल कृष्ण, राम किशन को काम रोकने का नोटिस दिया था और कहा था कि बिना स्वीकृति के भवन निर्माण कार्य न किया जाए। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। नप ने 5 से 10 हजार रुपए तक का जुर्माने करने की बात कहीं थी। 7 दिन में अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दिए गए थे। लेकिन नोटिस अवधि खत्म होने के छह दिन बाद भी सचिव कार्रवाई करने नहीं पहुंचे तो बुधवार को कुछ लोग बिल्डिंग पर कार्रवाई न होने पर नप कार्यालय में पहुंचे और ईओ विनोद नेहरा को शिकायत देकर आरोप लगाया कि नप ने कार्रवाई की बजाय खानापूर्ति की है। इसलिए बिल्डिंग को देखकर टीम आगे निकल गई। सचिव राजेश कुमार ने बताया कि बिल्डिंग का आज निर्माण कार्य पूरी तरह से रुकवा दिया गया है जो शटरिंग थी उसे उतारने के आदेश दिए गए हैं। मामले की बार-बार नप कार्यालय में शिकायतें दर्ज कराई जा रही थी।

खबरें और भी हैं...